मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हैदराबाद में ग्रीनको कंपनी के मुख्यालय का भ्रमण किया और MP में हरित ऊर्जा उत्पादन में निवेश की असीम संभावनाएं बताईं। ग्रीनको ने MP में ग्रीन हाइड्रोजन, SAF और इथेनॉल प्रोजेक्ट्स में निवेश की इच्छा जताई है।
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े निर्णय लिए। पीएम धन-धान्य कृषि योजना को 24,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली, एनएलसी इंडिया को ग्रीन एनर्जी में 7,000 करोड़ के निवेश की अनुमति दी गई। साथ ही, शुभांशु शुक्ला की आईएसएस से सफल वापसी पर कैबिनेट ने गर्व व्यक्त किया, जो भारत के अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में एक अहम कदम है।














